अखिल बिहार शतरंज संघ की वार्षिक आम सभा सम्पन्न, लिये गए कई महत्वपूर्ण निर्णय,देखे

Khelbihar.com

पटना।। अखिल बिहार शतरंज संघ की वार्षिक आम सभा-2019 की बैठक आज पटना के फ्रेजर रोड स्थित युवा आवास में सम्पन्न हुई। आमसभा के इस बैठक की अध्यक्षता अखिल बिहार शतरंज संघ के अध्यक्ष श्री दलजीत खन्ना ने किया।

इस आम सभा की बैठक में संघ के सचिव धर्मेंद्र कुमार ने गत वर्ष की गतिविधियों और वार्षिक आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया जिसे आम सहमति से उपस्थित सदस्यों ने पारित कर दिया । साथ ही इस बैठक कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिये गए। इस बैठक में चार शतरंज अकादमियों  की सम्बद्धता को आमसभा से स्वीकृति मिल गई।

राज्य के सबजूनियर स्तर के खिलाड़ियों के लिये विशेष शतरंज प्रशिक्षण शिविर का आयोजन, युवा शतरंज खिलाड़ियों को तकनीकी रूप से शतरंज प्रशिक्षण देने हेतु नर्चर जैसी संस्था के साथ मिलकर काम करना, लड़कियों के लिए “स्मार्ट गर्ल” रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन जैसे कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गए। 


इस बैठक में अखिल बिहार शतरंज संघ के अध्यक्ष
दिलजीत खन्ना, मानद सभाध्यक्ष गनवन्त मल्लिक,उपाध्यक्ष सर्वश्री राजेन्द्र सिंह,अजित कुमार नयन,मनीष कुमार,जय प्रकाश सिन्हा, सचिव धर्मेन्द्र कुमार ,कोषाध्यक्ष अमरंजय दुबे,संयुक्त सचिव सर्वश्री नन्दकिशोर, हिमांशु कुमार,विपल सुभाषी, शिवप्रिय भारद्वाज,शशिनन्द कुमार, के अतिरिक्त संजय जायसवाल , राजेश कुमार , मनोज वर्मा एवं विक्की आनंद,विप्लव रणधीर,दीपक कुमार,राकेश रंजन,बी एम पी वर्मा,दिलीप भगत , जगदीप नारायण  , वेद प्रकाश,राहुल कुमार,अमृत साजन,इकबाल आलम समेत कई जिलों के अधिकारी एवं शतरंज अकादमीयों के प्रतिनिधि उपस्थित थें।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

6 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

14 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

1 day ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago