तरावड़ी (करनाल).भारतीय टीम का हिस्सा बने तरावड़ी के युवा नवदीप सैनी की गेंदबाजी को देखने के लिए जहां पूरा शहर टीवी पर नजरे लगाए हुए था। वहीं नवदीप के पिता अमरजीत सैनी व उनकी पत्नी पूले नहीं समा रहे थे। नवदीप ने जैसे ही अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का पहला विकेट लिया तो नवदीप की पहली कामयाबी पर उसके माता-पिता न केवल उछल पड़े, बल्कि उनकी आंखों से खुशी के आंसू भी निकल आए।
नवदीप के पिता अमरजीत सैनी ने कहा कि कड़ी मेहनत व लंबे संघर्ष के बाद ही आज उसके बेटे का भारतीय टीम में खेलने का सपना पूरा हुआ है। उन्होंने कहा जैसे कि उन्हें उम्मीद थी कि नवदीप अपनी योग्यता के दम चयनकर्ताओं की कसौटी पर खरा उतरेगा और उसने आज स्वयं को साबित भी कर दिया।
तीसरी कक्षा से शुरू की गेंदबाजी
शनिवार के टी-20 मैच में उसने 4 ओवर की गेंदबाजी में 17 रन देकर तीन विकेट लेने में सफलता हासिल की। नवदीप को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया, जो पूरे देश व क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
नवदीप के पिता ने कहा उनके बेटे ने तीसरी कक्षा से ही गेंदबाजी शुरू कर दी थी। लगातार अपनी मेहनत के दम पर वर्ष 2012-13 में दिल्ली की टीम में रणजी खेला तो उसके बाद उसे टी20 और भारत ए की टीम में खेलने का अवसर मिला, लेकिन भारतीय टीम का हिस्सा बनकर देश के लिए खेलना उसका सपना था, जो आज पूरा हो गया।
Share this content:
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…