प्रदर्शनी क्रिकेट :-संतोष इलेवन ने 34 रनों से विशाल इलेवन को हराया।

Khelbihar.com

खगड़िया।। सेंगर क्रिकेट एकेडमी, खगड़िया द्वारा संचालित क्रिकेट मैच समिति बाज़ार के खेल मैदान में अभ्यास क्रिकेट मैच संतोष इलेवन खगड़िया और विशाल इलेवन खगड़िया टीम के बीच 20 ओवर का मैच खेला गया।


संतोष इलेवन खगड़िया ने टाॅस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान 221 रनों का लक्ष्य दिया।जवाब में खेलते हुए विशाल इलेवन खगड़िया ने 18 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर मात्र 186 रन ही बना सकी ।इस प्रकार संतोष इलेवन खगड़िया ने इस प्रकार 34 रनों से मैच जीत लिया ।


संतोष इलेवन खगड़िया टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अणुरूद्ध ने 36 गेंदों पर नाबाद 64 रन एवं प्रिंस ने 21 गेंदों पर 30 रन एवं नितीश ने 27 गेंदों पर 26 रन एंव पुष्कर ने 28 गेंदों पर 26 रन एंव राहुल 8 गेंदों पर 12 और अंकुर 4 गेंदों 10 रनों योगदान दिया ।


विशाल इलेवन खगड़िया की टीम ओर गेंदबाजी करते हुए निखिल ने 4 ओवर में 32 रन देकर 1 विकेट एवं अभय ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट एवं राजकिशोर ने 3 ओवर 25 रन देकर 1 विकेट एवं किशन ने 2 ओवर में 20 रन देकर 1 विकेट लिया।विशाल इलेवन खगड़िया टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अजय ने 25 गेंदों पर 50 रन एवं निखिल ने 15 गेंद पर 34 रन एवं अभय ने 19 गेंदों पर 34 सावन ने 8 गेंद पर 12 और राजकिशोर ने 19 गेंदों पर 12 रनों योगदान दिया ।


संतोष इलेवन खगड़िया टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए प्रिंस ने 2.3 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट एवं नितीश ने 3 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट एवं अणुरूद्ध ने 4 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट एवं संतोष ने 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट और और राहुल ने 2 ओवर में 17 रन देकर 1 विकेट लिया।


अम्पायर– प्रणव सेंगर और आदित्य सिंह
स्कोरर- वैभव विशाल
इस मैच के मैन आॅफ द मैच अणुरूद्ध
संतोष इलेवन खिलाड़ी को दिया गया ।
मैच के दौरान सेंगर क्रिकेट एकेडमी खगड़िया के निदेशक दीपक कुमार, एवं सदस्य राजीव राजवीर, अमित यादव, अमन कुमार, नमनदीप सेंगर,
संतोष कुमार विक्रम , सुमित बाबा और बहुत संख्या में दर्शकों मौजूद थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

SMAT T20 : जम्मू-कश्मीर के खिलाफ कांटे की टक्कर मुकाबले में बिहार को मिली हार

पटना, 20 नवंबर 2026: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी एलीट मुकाबले में बिहार को जम्मू-कश्मीर…

12 hours ago

सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का आगाज,दहियावां सीसी विजयी।

छपरा। सारण जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का शुभारंभ आज…

13 hours ago

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

1 day ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

1 day ago