रोहित शर्मा ने यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का यह बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा, देखे

Khelbihar.com

नई दिल्ली:भारतीय ओपनर रोहित शर्मा रविवार को फ्लोरिडा में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में टी20 में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए. रोहित ने इस मामले में ‘यूनिवर्स बॉस’ के नाम से मशहूर विंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल के 105 छक्के लगाने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया

. सीरीज से पहले रोहित को गेल का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए चार छक्कों की जरूरत थी. पहले मैच में उन्होंने अपनी 24 रनों की पारी में दो छक्के लगाए थे. इसके बाद रविवार को खेले गए दूसरे मैच में रोहित ने तीन छक्के लगाकर रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया

. अब रोहित टी20 में 107 छक्कों के साथ सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. क्रिस गेल जो सीरीज में विंडीज टीम का हिस्सा नहीं हैं, वह इस सूची में दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं. वहीं न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल (Martin Guptill) 103 छक्कों के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच गए. इसके साथ ही रोहित ने टी20 में अपना 17वां अर्धशतक भी लगाया. 

इस समय रोहित शर्मा (Rohit Sharma) टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. टी20 में सबसे ज्यादा शतक (4) बनाने का रिकॉर्ड भी उनके पास है. सीरीज के पहले मैच में भारत ने शनिवार को फ्लोरिडा में वेस्टइंडीज को चार विकेट से हराया था. वहीं रविवार को खेले गए दूसरे मैच में डकवर्थ-लुईस नियम के आधार पर भारत ने 22 रनों से जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली. 

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

19 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

2 days ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

5 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago