अपने पहले ही मैच में नवदीप सैनी को आइसीसी ने दी चेतावनी,देखे पूरी न्यूज़

Khelbihar.com

पटना।। नवदीप सैनी को आइसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट को तोड़ने के लिए आधिकारिक चेतावनी दी है। नवदीप सैनी को आइसीसी ने आइसीसी के आर्टिकल 2.5 को तोड़ने का दोषी पाया है। इस बारे में आइसीसी का मानना है कि नवदीप सैनी ने खिलाड़ी को आउट करने के बाद उनके खिलाफ प्रतिक्रिया देते हुए कुछ इशारा किया था, जो खिलाड़ी को भड़काने पर मजबूर कर सकता है।

इसी बात के लिए आइसीसी ने नवदीप सैनी के खाते में एक डेमेरिट प्वाइंट जोड़ दिया है। ये मामला उस समय का है जब वेस्टइंडीज की पारी के चौथे ओवर में निकोलस पूरन को आउट करने के बाद नवदीप सैनी ने कुछ इशारे किए थे। 

तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने अपने इस आरोप को कबूल किया और खुद को दोषी मानते हुए आइसीसी के मैत रेफरी जेफ क्रो द्वारा द्वारा दी गई सजा को स्वीकार किया है। ऐसे में अब इस खिलाड़ी पर किसी भी तरह की सुनवाई इस मामले में नहीं होगी। मैदानी अंपायर निगेल डुगेड और ग्रेगरी ब्रैथवेट, थर्ड अंपायर लेसले रेफर और फॉर्थ अंपायर पैट्रिक गस्टर्ड ने नवदीप सैनी पर ये चार्ज लगाया था। 

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago