गौतम गंभीर:-जो कोई ना कर सका वो हमने कर दिखाया है। कश्मीर में भी अपना तिरंगा लहराया है।

Khelbihar.com

केंद्र सरकार ने सोमवार को अनुच्छेद 370 हटा दिया। अब जम्मू-कश्मीर और लद्दाख अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश होंगे। सरकार के इस निर्णय का स्वागत भारतीय जनता पार्टी के सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने किया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘जो कोई ना कर सका वो हमने कर दिखाया है। कश्मीर में भी अपना तिरंगा लहराया है।

जय हिंद। भारत को बधाई। कश्मीर मुबारक।’ गंभीर ने इस ट्वीट के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को टैग किया।गंभीर के अलावा सुरेश रैना ने भी सरकार के इस फैसले का स्वागत किया। उन्होंने लिखा, ‘अनुच्छेद 370 को हटाना ऐतिहासिक कदम।’

अनुच्छेद 370 को हटाने के लिए गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में अनुच्छेद 370 हटाने के लिए संकल्प पेश किया था। शाह के प्रस्ताव रखने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अनुच्छेद 370 हटाने के लिए संविधान आदेश (जम्मू-कश्मीर के लिए) 2019 के तहत अधिसूचना जारी कर दी।

Gautam Gambhir✔@GautamGambhir

जो कोई ना कर सका वो हमने कर दिखाया है।
कश्मीर में भी अपना तिरंगा लहराया हैं
जय हिंद ! Congratulations India ! कश्मीर मुबारक!@narendramodi @AmitShah57.6 हज़ार2:20 pm – 5 अग॰ 2019Twitter Ads की जानकारी और गोपनीयता7,732 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

Suresh Raina✔@ImRaina

Landmark move – scrapping of #Article370! Looking forward to smoother, and more inclusive times. #JaiHind37.2 हज़ार2:21 pm – 5 अग॰ 2019Twitter Ads की जानकारी और गोपनीयता3,561 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

राज्य पुनर्गठन विधेयक पेश
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को दो अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश बनाने के लिए सरकार ने सोमवार को राज्य पुनर्गठन विधेयक भी पेश किया। इसे बाद में पास कराया जाएगा। शाह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर दिल्ली और पुड्डुचेरी की तरह केंद्र शासित प्रदेश रहेगा यानी यहां विधानसभा रहेगी। वहीं लद्दाख की स्थिति चंडीगढ़ की तरह होगी, जहां विधानसभा नहीं होगी।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago