महेंद्र सिंह धोनी का क्रिकेट सफर कब समाप्त होगा? क्या इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप के बाद? यह कहना मुश्किल है क्योंकि आईपीएल के 12वें सीजन के फाइनल के बाद धोनी अगले साल फिर से खेलने का संकेत दे गए हैं। धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स को रविवार को यहां हुए फाइनल मुकाबले में मुम्बई इंडियंस के हाथों एक रन से हार मिली।
पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने मैच के बाद धोनी से काफी लम्बी बातचीत की। इस दौरान धोनी ने मैच को लेकर कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। इसी दौरान धोनी ने कहा कि दोनों टीमों ने कई सारी गलतियां कीं और जिस टीम ने एक गलती कम की, उसी की जीत हुई। मांजरेकर ने जब धोनी से यह पूछा कि अगले साल भी वह आईपीएल में वापसी करेंगे तो धोनी रहस्यपूर्ण जवाब देकर चले गए।
लम्बे इंटरव्यू के बाद मांजरेकर ने जाते-जाते धोनी से कहा कि शानदार सफर रहा। आपको अगले सीजन में फिर से देखने की उम्मीद है। इस पर धोनी ने कहा कि हां, उम्मीद है।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…