पटना:: टैलेंट क्रिकेट लीग की टीम शेखपुरा हिल्स स्टार ने अपने खिलाड़ियों का प्रदर्शन निखारने के लिए कमर कस चुकी है. टीम ने शेखपुरा के रामाधीन सिंह कॉलेज परिसर में खिलाड़ियों का कैंप लगाया है. उन्हें प्रत्येक दिन क्रिकेट के नये तकनीक से अवगत कराया जा रहा है. टीम को मालिक अशरफुद्दीन रुस्तम ने बताया कि खिलाड़ियों को डाइट और फिटनेस पर विशेष ध्यान दिया गया है.
अभ्यास के बाद ब्रेकफास्ट लेते शेखपुरा के क्रिकेटर
इनके अलावा बेहतर कोचों द्वारा उन्हें तकनीक की जानकारी दी जा रही है. आयोजन अध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन मई के अंतिम सप्ताह में किया जायेगा. उससे पहले खिलाड़ियों को प्रत्येक टीम द्वारा विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाकर तैयार किया जायेगा. ताकि टूर्नामेंट में कोई भी टीम किसी से कम न हो. शेखपुरा टीम खुद को पूरी तरह से लीग के लिए तैयार करने में जुटी है. उम्मीद है लीग में शामिल होनेवाली अन्य टीमें भी अपनी तैयारी जल्द शुरू करेंगी
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…