अगस्त के मध्य में होगा भारतीय टीम के कोच का चयन,देखे

Khelbihar.com

पटना।। कपिल देव की अगुवाई वाले पैनल को अगस्त के मध्य तक भारतीय पुरूष टीम का अगला कोच नियुक्त करने के लिये बीसीसीआई की कानूनी टीम ने हरी झंडी दे दी है। देश के पहले विश्व कप विजेता कप्तान कपिल के अलावा अंशुमन गायकवाड़ और पूर्व महिला कप्तान शांता रंगास्वामी नव नियुक्त क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के सदस्य हैं।

विनोद राय ने बीसीसीआई के 22 अक्टूबर को होने वाले चुनावों के बारे में कहा कि 26 राज्य संघ पूरी तरह से लोढ़ा सिफारिशों का पालन कर रहे हैं और उन्होंने राज्य इकाइयों के चुनाव के लिये चुनाव अधिकारी नियुक्त कर दिये हैं।

सीओए की आठ अगस्त को सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले राजधानी में बैठक हुई जिसमें कई मसलों पर चर्चा की गयी। हितों के टकराव के घोषणापत्र की जांच करना उनके एजेंडा का प्रमुख विषय था।

विनोद राय से पूछा गया कि क्या सीएसी को अगला मुख्य कोच नियुक्त करने के लिये मंजूरी मिल गयी है, उन्होंने कहा, ‘‘हमने इसकी (घोषणापत्र) की जांच की। यह सही है। सब कुछ ठीक है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘सीएसी का फैसला अंतिम होगा और उम्मीद्वारों का इंटरव्यू अगस्त के मध्य में होगा। इसके बाद नियुक्त की जाएगी।’’ चुनाव के संदर्भ में लगता है कि राय को विश्वास है कि उनकी टीम ने अच्छी प्रगति की है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago