Patna. जम्मू में चल रहे राष्ट्रीय अंडर 25 शतरंज प्रतियोगिता के अंतिम दिन सातवें चक्र समाप्ति के बाद बिहार के मोहित सोनी उप विजेता घोषित किये गए। जम्मू कश्मीर में कर्फ्यू के हालात को देखते हुए आयोजकों और निर्णायकों ने प्रतियोगिता को सात चक्रों में ही समाप्त करने का निर्णय लिया।
इसके उपरांत आज खेले गए मुकाबले में बोर्ड नंबर तीन पर खेल रहे मोहित सोनी ने महाराष्ट्र के स्पर्श खंडेलवाल को पराजित कर छह अंक अर्जित कर लिए। शीर्ष बोर्ड पर खेल रहे तेलंगना के सयपुरी श्रीतं ने राजस्थान के यश भारदीय को और तमिलनाडु के एस कुमार ने गुजरात के आदित्य मेलानी को पराजित कर कुल छह अंक बटोरें।
इस तरह छह अंको के साथ कुल तीन खिलाडी संयुक्त रूप से प्रथम स्थान के लिए निकल कर आये। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक ने बुखहोल्ज़ अंको के आधार पर तमिलनाडु के एस कुमार को प्रथम , बिहार के मोहित सोनी को द्वितीय और तेलंगना के सयपुरी श्रीतं को तृतीय स्थान पर घोषित किया।
लम्बे समय बाद बिहार के खाते आये इस उपलब्धि पर अखिल बिहार शतरंज संघ के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना और सचिव धर्मेंद्र कुमार सहित राज्य शतरंज संघ के सभी अधिकारीयों और खेल प्रेमियों ने मोहित सोनी को बधाई दी।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…