अतुल वासन को डीडीसीए की सीनियर चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया.

Khelbihar.com

पटना।। भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज 51 साल के अतुल वासन को दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) की सीनियर चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया. 2019-20 सीजन में वासन की अध्यक्षता वाली समिति में अनिल भारद्वाज और विनीत जैन दो अन्य सदस्य होंगे.

वासन को इससे पहले कुछ कथित विज्ञापन संबंधी शिकायतों के बाद 2016 में समिति के चेयरमैन पद से बर्खास्त कर दिया गया था. हालांकि वह 2017-18 सीजन में फिर से इसके चेयरमैन नियुक्त किए गए थे.

DDCA@delhi_cricket

News alert: Atul Wassan named chairman of senior selection committee.

We are pleased to introduce our senior selection committee for the season 2019-20.
1) Mr Atul Wassan (chairman)
2) Mr Anil Bharadwaj
3) Mr Vineet Jain183:18 pm – 28 अग॰ 2019Twitter Ads की जानकारी और गोपनीयताDDCA के अन्य ट्वीट देखें

इस बीच मयंक तहलान को डीडीसीए की जूनियर (U-19 / U-16 / U-14 आयु वर्ग) चयन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है. इस समिति में चेतन शर्मा और प्रदीप चावला भी बतौर सदस्य शामिल हैं.

मंगलवार को डीडीसीए ने घोषणा की थी कि फिरोजशाह कोटला स्टेडियम को अब अरुण जेटली स्टेडियम के नाम से जाना जाएगा. इसका नया नामकरण 12 सितंबर को एक समारोह में किया जाएगा.फिरोजशाह कोटला के एक स्टैंड का नाम भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम पर रखा जाएगा, जिसकी पहले ही घोषणा की जा चुकी है. डीडीसीए ने ट्विटर पर स्टेडियम का नाम बदलने की जानकारी दी.

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago