शूटिंग वर्ल्ड कप बुधवार से रियो डि जेनेरो में शुरू,भारत के 34 खिलाडी से गोल्ड की उम्मीद

Khelbihar.com

Patna::मौजूदा सीजन का आखिरी शूटिंग वर्ल्ड कप बुधवार से रियो डि जेनेरो में शुरू हो रहा है। यह आईएसएसएफ राइफल-पिस्टल वर्ल्ड कप, टोक्यो ओलिंपिक-2020 का क्वालिफायर भी है। इससे खिलाड़ी ओलिंपिक कोटा भी हासिल करेंगे।

इस वर्ल्ड कप में 66 देशों के 518 शूटर हिस्सा ले रहे हैं। इसमें भारत के 34 हैं। इनमें से 9 खिलाड़ियों से गोल्ड और ओलिंपिक कोटे की उम्मीदहै। इसकी वजह- इन खिलाड़ियाें ने पिछले दो साल में सीनियर-जूनियर वर्ल्ड कप में गोल्ड जीते हैं या फिर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं। ये खिलाड़ी हैं- मनु भाकर, अपूर्वी चंदेला, दिव्यांश सिंह पंवार, राही सरनोबत, सौरभ चौधरी, तेजस्विनी सावंत, एशा सिंह, एलावेनिल वलारिवान और अभिषेक वर्मा।

मनु भाकर (10 मीटर एयर पिस्टल): उम्र 17 साल, 2018: 2 वर्ल्ड कप गोल्ड और 1 कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड,  2019: 3 वर्ल्ड कप गोल्ड और मिक्स्ड टीम में ओलिंपिक कोटा दिलाया।

सौरभ चौधरी (10 मीटर एयर पिस्टल):  उम्र 17 साल, 2018: जूनियर वर्ल्ड कप में 2 गोल्ड और अन्य टूर्नामेंट में 5 गोल्ड, 2019: 5 वर्ल्ड कप गोल्ड और फरवरी में ओलिंपिक कोटा दिलाया।

अपूर्वी चंदेला (10 मीटर एयर राइफल): उम्र 26 साल, 2018: कॉमनवेल्थ और एशियाड में ब्रॉन्ज, 2019: दो वर्ल्ड कप गोल्ड और पिछले साल देश को ओलिंपिक कोटा भी दिलाया।

दिव्यांश सिंह पंवार (10 मीटर एयर राइफल): उम्र 16 साल, 2019: वर्ल्ड कप में एक गोल्ड, एक सिल्वर और अप्रैल में देश को ओलिंपिक कोटा दिलाया।

राही सरनोबत (25 मीटर पिस्टल): उम्र 28 साल, 2018: एशियन गेम्स गोल्ड, 2019: वर्ल्ड कप में गोल्ड और मई में इस इवेंट में ओलिंपिक कोटा दिलाया।

तेजस्विनी (50 मीटर राइफल 3 पोजीशन): उम्र 38 साल, 2018: कॉमनवेल्थ गेम्स में एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल। 15 साल से खेल रहीं। टूर्नामेंट की सबसे अनुभवी खिलाड़ी।

एशा सिंह (10 मीटर एयर पिस्टल): उम्र 14 साल, 2019: जूनियर वर्ल्ड कप में सिल्वर। 2018 में नेशनल शूटिंग में मनु भाकर और हीना सिद्दू को हराकर गोल्ड मेडल जीता था।

एलावेनिल (10 मीटर एयर राइफल): उम्र 20 साल, 2018: जूनियर वर्ल्ड कप में गोल्ड,वर्ल्ड चैम्पियनशिप में सिल्वर, 2019: जूनियर वर्ल्ड कप में गोल्ड। जूनियर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुकी हैं।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

18 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

2 days ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

5 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago