अनुआनंद स्कूल ऑफ क्रिकेट एकेडमी ने जीता रेवोल्यूशन कप

Khelbihar.Com।पटना।।

अनुआनंद स्कूल ऑफ क्रिकेट एकेडमी ने पटना सिटी के मनोज कमलिया स्टेडियम में रविवार को संपन्न रेवोल्यूशन कप टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल में अनुआनंद स्कूल ऑफ क्रिकेट एकेडमी ने गुरु गोविंद सिंह इलेवन को सात विकेट से पराजित किया।


अनुआनंद स्कूल ऑफ क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए गुरु गोविंद सिंह इलेवन ने अच्छी शुरुआत के बाद भी निर्धारित 16 ओवर में 8 विकेट पर 131 रन ही बना सकी। जवाब में अनुआनंद स्कूल ऑफ क्रिकेट एकेडमी ने 15.2 ओवर शुभम (54 रन) और ऋषिकेष (38 रन) की शानदार बैटिंग की बदौलत तीन विकेट पर 133 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।


विजेताओं को मधुप मनी पिक्कु (ज्वाइंट सेक्रेटरी, वेब जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया), मुदित मनी (राज्य परियोजना प्रबंधक, सीएससी, बिहार), संतोष कुमार तिवारी (राज्य प्रमुख, सीएससी बिहार), रणजी प्लेयर आशीष सिन्हा), सरदार चरण सिंह, डीएसपी अशोक पांडेय, मानवाधिकार आयोग व सामाजिक न्याय आयोग के उपाध्यक्ष राकेश कुमार यादव, उपाध्यक्ष कन्हैया यादव और पूर्व रणजी प्लेयर गुरजीत सिंह सोनी पुरस्कृत किया।


विजेता टीम के शुमभ को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। अर्श आर्यन को मैन ऑफ द सीरीज, अमन गोस्वामी को बेस्ट बॉलर और ऋषिकेष को बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार दिया गया। मैच के अंपायर जसीम अहमद और नीतेश कुमार थे जबकि स्कोरर नीरज कुमार थे।


संक्षिप्त स्कोर
गुरू गोविंद सिंह इलेवन : 16 ओवर में 8 विकेट पर 131 रन, अर्श आर्यन 28 रन, सौरभ 27 रन, नीरज नाबाद 22 रन, नीलेश 2/21, रौशन 2/24, आदित्य व तरुण-एक-एक विकेट, रन आउट-2
अनुआनंद स्कूल ऑफ क्रिकेट एकेडमी : 15.2 ओवर में तीन विकेट पर 133 रन, शुभम 54 रन (40 गेंद), ऋषिकेष 38 रन (34 रन), अमन 1/17

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago