रंधीर वर्मा अंतर जिला अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में ईस्ट जोन के पूल बी के मैच में पूर्णिया ने किशगंज को 51 रनों से पराजित किया। शहर के शहीद अशफाउल्लाह खान स्टेडियम में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में किशनगंज क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट में रविवार को खेले गए मैच में किशनगंज ने टॉस जीता और पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए पूर्णिया ने निर्धारित 35 ओवर में सभी विकेट खोकर 202 रन बनाये।
पूर्णिया के मोनू ने 74 गेंद में दस चौकों व तीन छक्कों की मदद से 76 रन बनाये। इसके अलावार रोहन ने 31 गेंद में 24 रन बनाये। किशनगंज की ओर से नंदन ने 32 रन देकर तीन, तहसीन ने 21 रन देकर दो और सचिन ने 24 रन देकर दो विकेट चटकाये। अतिरिक्त से 29 रन बने।
जवाब में किशनगंज की टीम 33.5 ओवर में 151 रनों पर ऑल आउट होगई। ललित ने 47 गेंदों में 35 और आदर्श ने 37 गेंदों में 33 रन बनाये। रोहन ने 19 रन देकर तीन और सकलैन ने 25 रन देकर दो विकेट चटकाये। पूर्णिया के मोनू को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
मैच में अंपायर अमरेंद्र कुमार पांडेय और रजनीश कुमार थे। स्कोरर संजय थे।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…