अफगानिस्तान की टीम की कप्तानी अब युवा स्पिनर राशिद खान के हाथों में सौंप दी गई है तो वर्ल्ड कप में कप्तान बनाए गए गुलबदीन नईब ने बड़ा खुलासा किया है. नईब ने अब टीम के सीनियर खिलाड़ियों पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं कि उन्होंने मुश्किल समय में उनका साथ नहीं दिया. गुलबदीन को कप्तानी से हटाकर तीनों प्रारूपों के लिए राशिद को कप्तान नियुक्त किया गया है.
हार के बाद हंस रहे थे खिलाड़ी
गुलबदीन नईब को वर्ल्ड कप शुरू होने से ठीक पहले ही कप्तान बनाया गया था. तब मोहम्मद नबी और राशिद खान जैसे खिलाड़ियों ने नईब को कप्तान बनाए जाने के फैसले पर निराशा जताई थी. हालांकि वर्ल्ड कप के दौरान नईब ने कोई भी विवादित बयान नहीं दिया, लेकिन अब उन्होंने कई सीनियर खिलाड़ियों पर जानबूझकर खराब खेलने का आरोप मढ़ दिया है. उन्होंने यहां तक कहा कि खिलाड़ी मैच हारने के बाद निराश नहीं दिखते थे बल्कि हंसते हुए नजर आते थे.
मैं गेंदबाजी के लिए कहता था, वो मेरी ओर देखते तक नहीं थे
नईब ने खुलासा किया कि वर्ल्ड कप के दौरान टीम के सीनियर खिलाड़ी मेरा सहयोग नहीं करते थे. वे जानबूझकर खराब खेले थे और जब मैं गेंदबाजी के लिए कहता था तो मेरी ओर देखते तक नहीं थे. नईब ने हालांकि कहा कि वे लेग स्पिनर और टीम के नए कप्तान राशिद खान को पूरा समर्थन देंगे और इसके लिए आश्वस्त करते हैं.
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…