वेस्टइंडीज ए को भारत?? ए ने 4-1 से हरा जीता सीरीज,क्लिक कर देखे।

Khelbihar.com

रितुराज गायकवाड़ की अगुवाई में भारत ए के शीर्षक्रम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज ए के खिलाफ पांचवां और आखिरी अनौपचारिक मैच आठ विकेट से जीतकर सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली। राहुल चाहर , उनके चचेरे भाई दीपक चाहर और तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने दो दो विकेट लिए। भारत ए ने वेस्टइंडीज ए को 47 . 4 ओवरों में 236 रन पर आउट कर दिया।

गायकवाड़ (99) ने उम्दा पारी खेली, लेकिन शतक से एक रन से चूक गए। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (69) और श्रेयस अय्यर (61) के अर्धशतकों के दम पर भारत ए ने लक्ष्य 33 ओवर में हासिल कर लिया। गिल ने आठ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 40 गेंद में 69 रन बनाए और गायकवाड़ के साथ 110 रन की साझेदारी की। उन्हें रहकीम कार्नवाल ने 12वें ओवर में आउट किया।

गायकवाड़ ने 89 गेंद की अपनी पारी में 11 चौके और तीन छक्के लगाए। अय्यर 64 गेंद में 61 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल थे। इससे पहले वेस्टइंडीज ए के लिए सलामी बल्लेबाज सुनील अंबरीश ने 52 गेंद में सात चौकों और दो छक्कों के साथ 61 रन बनाए। इसके बाद मेजबान बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह ढह गई। एक समय उसका स्कोर बिना किसी नुकसान के 77 रन था जो छह विकेट पर 103 रन हो गया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

1 hour ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

20 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago