वर्ल्ड कप में रायुडू का चयन नहीं होने पर मुख्य चयनकर्ता ने बताई असली वजह,देखे वजह

Khelbihar.com

पटना।। बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने अंबाती रायडू को विश्व कप टीम में शामिल नहीं करने के फैसले का बचाव किया। प्रसाद ने कहा कि विजय शंकर की चोट के बाद मयंक को इसलिए कवर के रूप में भेजा गया क्योंकि राहुल को इंग्लैंड मैच के दौरान चोट लग गई थी इसलिए हमें स्थानापन्न के लिए एक ओपनर चाहिए था।

हो सकता है कि अंबाती रायडू के त्रिआयामी (थ्री डी) वाले ट्वीट के कारण हो सकता है कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से जल्दी अलविदा कहना पड़ा हो। लेकिन मुख्य चयनकर्ता ने कहा कि उनके पैनल को पक्षपाती नहीं कहा जा सकता। रायडू को जनवरी तक भारत का नंबर 4 बल्लेबाज माना जा रहा था लेकिन उन्हें विश्व कप टीम में जगह नहीं मिली। उनकी जगह तमिलनाडु के ऑलराउंडर विजय शंकर को लिया गया था, जिनके बारे में प्रसाद ने ‘त्रिआयामी खिलाड़ी’ की टिप्पणी की थी।

इसके बाद ही रायडू ने व्यंग्यात्मक ट्वीट किया था, ‘विश्व कप देखने के लिए अभी त्रिआयामी चश्में मंगाए हैं।’ इसमें निश्चित तौर पर चयनसमिति को निशाना बनाया गया था और माना जा रहा है कि इसी कारण बाद में भी चोटिल खिलाड़ियों की जगह पर उनकी बजाए ऋषभ पंत और मयंक अग्रवाल को टीम में लिया गया था। इसके बाद रायडू ने सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago