जम्मू कश्मीर में आर्मी ट्रेनिंग करेंगे एमएस धोनी,क्लिक कर पढ़े।

Khelbihar.com

टीम इंडिया के विकेटकीपर और पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी अब सेना की ट्रेनिंग लेंगे। धोनी आर्मी ट्रेनिंग के लिए जम्मू कश्मीर जाएंगे। धोनी की इंडियन आर्मी के साथ ट्रेनिंग को सोनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने मंजूरी दे दी है।

जानकारी के मुताबिक धोनी अगले कुछ दिनों तक सेना की पैराशूट रेजिमेंट बटालियन के साथ सेना लेंगे। धोनी की ट्रेनिंग जम्मू-कश्मीर में भी होगी। इस ट्रेनिंग में धोनी को एक्टिव ऑपरेशन में हिस्सा लेने की इजाजत नहीं होगी। दरअसल धोनी सियाचीन बॉर्डर जाना चाहते हैं। माना जा रहा है कि इस ट्रेनिंग के दौरान उनका ये सपना भी पूरा हो सकता है।

गौरतलब है कि एम एस धोनी को 2011 में इंडियन टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल का रैंक दिया गया था। दरअसल धोनी बचपन में फौजी बनना चाहते थे। उन्होंने कई इंटरव्यू के दौरान ये बात कही भी है। वो बचपन में अक्सर कैंट एरिया चले जाते थे, लेकिन किस्मत में क्रिकेटर बनना लिखा था। तमाम बाधाओं के बाद महेन्द्र सिंह धोनी टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाजों की कतार में ऊपर पहुंच गए।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

2 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

21 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago