देहरादून: India A और West Indies A के बीच 24 जुलाई से 9 अगस्त तक तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज में देहरादून के युवा क्रिकेटर अभिमन्यु ईश्वरन का बतौर सलामी बल्लेबाज चयन किया गया है, जिसके बाद अभिमन्यु ईश्वरन वेस्टइंडीज के लिए रवाना हो गए.
बता दें, अभिमन्यु ईश्वरन देहरादून स्थित अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी के मालिक आरपी ईश्वरन के बेटे हैं और पिछले साल से घरेलू क्रिकेट बंगाल के लिए खेल रहे हैं. साथ ही 2018-19 में रणजी सत्र के दौरान अभिमन्यु ने बेहतर प्रदर्शन किया था. उस दौरान अभिमन्यु ने 6 मैचों में 861 रन बनाए थे. इसके साथ ही अभिमन्यु ने श्रीलंका ए के खिलाफ 233 की पारी खेली थी. इंडिया ए टीम में शामिल होने के बाद अभिमन्यु गुरुवार को अन्य खिलाड़ियों के साथ वेस्टइंडीज के लिए रवाना हो गए.
24 जुलाई से 9 अगस्त तक खेले जाने वाली इस सीरीज पर बीसीसीआई भी नजर बनाए हुए है. उम्मीद है कि अगर अभिमन्यु ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक या दोहरा शतक लगाने में कामयाबी हासिल की तो उनका चयन टीम इंडिया में हो जाएगा.
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…