जहानाबाद जिला बी-डिविजन लीग के फाइनल में पहुँची नारायण मेमोरियल।

Khelbihar.com

जहानाबाद।। मखदुमपुर के गांधी मैदान में लगभग एक महीने से चल रहे बी डिवीज़न जिला स्तरीय क्रिकेट लीग के दूसरे सेमीफाइनल में आज नारायण मेमोरियल की टीम ने सकलदेव मेमोरियल की मजबूत टीम को रोमांचक मैच में 27 रनों से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया,जहां उसका मुकाबला इस प्रतियोगिता में अबतक एक भी मैच नही हारने वाली इलेवन स्टार की टीम से होगी।

कल सुबह टॉस सकलदेव मेमोरियल टीम के कप्तान दीपांशु ने टॉस जीता और पहले क्षेत्र रक्षण करने का निर्णय लिया।नारायण मेमोरियल की टीम के दोनों सलामी बल्लेबाजों ऋषभ और मोहित ने पहले विकेट के लिए बिना किसी नुकसान के 45 रनों की शानदार और ठोस शुरुआत दी।उसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते गए और पूरी टीम 32.1 ओवर में 167 रन बना कर ऑल आउट हो गई।बल्लेबाजी में ऋषभ ने 41 मोहित ने 12 लव ने 22 रितिक ने 16 अंकित ने 11 रनों का योगदान दिया।गेंदबाजी में सकलदेव टीम की ओर से अनिल ने 4 जबकि राजकमल,प्रांकुर,विवेक और अभिनव ने एक-एक विकेट लिए।

निर्धारित 40 ओवरों में 168 रनों के सम्मानित लक्ष्य का पीछा करने उतरी सकलदेव मेमोरियल की टीम की भी शुरुआत काफी सधी हुई थी,लेकिन मध्यक्रम के लड़खड़ा जाने के कारण पूरी टीम 35.2 ओवरों में 140 रन पर हीं सिमट गई और 27 रनों से मैच गंवा बैठी।सकलदेव टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान दीपांशु ने 31 टप्पू ने 29 और बिरंजन ने 10 रन बनाए।नारायण मेमोरियल की ओर से गेंदबाजी में मो० आतिफ़ ने 3 गोविंद पांडेय ने 3 अंकित ने 2 और ऋषभ ने 1 विकेट लिए।

मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए विजेता टीम के ऋषभ को मैन ऑफ द मैच देकर सम्मानित किया जाएगा।कुछ आवश्यक तैयारी करने के बाद बहुत जल्द फाइनल मैच की तिथि की घोषणा की जाएगी।उक्त आशय की जानकारी लीग के कन्वेनर डीके पाल ने दी।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

1 day ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

2 days ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

5 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago