करांची।। ख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “इस विश्व कप में जिस तरह की क्रिकेट खेली जा रही है, मैं उससे खुश नहीं हूं. क्रिकेट की गुणवत्ता खत्म हो चुकी है. रन बनाना अब बहुत आसान हो गया है. गेंदबाजों के पास क्वालिटी, गति और स्पिन नहीं है, जो कि 1990 और 2000 के समय हुआ करती थी.” उन्होंने कहा, “तीन पॉवरप्ले में दो नई गेंदों के साथ गेंदबाजी करने से रन बनाना आसान हो गया है.”
अख्तर ने इंग्लैंड-न्यूजीलैंड मैच पर अपनी राय देते हुए कहा, “न्यूजीलैंड ने जिस तरह की क्रिकेट खेली, उससे मैं बहुत निराश हूं. उन्होंने जरा सा भी संघर्ष नहीं किया और इंग्लैंड के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. उन्होंने स्तरीय क्रिकेट नहीं खेली.”
तीन मैच की कीमत चुकानी पड़ी।
रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर पूर्व तेज गेंदबाज ने इस विश्व कप में पाकिस्तान के बाहर होने पर कहा, “हमें वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच की कीमत चुकानी पड़ी. इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ हमारा मैच रद्य हो गया और फिर आस्ट्रेलिया से हम हार गए, जोकि हमें जीतना चाहिए था.” उन्होंने आगे कहा, “इन तीन मैचों ने पाकिस्तान के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी. इसके बाद टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई.”
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…