कनाडा ओपन बीडब्ल्यूएफ टूर सुपर-100 टूर्नामेंट में पारुपल्ली कश्यप और सौरभ वर्मा जीते।

खेलबिहार न्यूज़

कैलगेरी (कनाडा): पारुपल्ली कश्यप और सौरभ वर्मा ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर कनाडा ओपन बीडब्ल्यूएफ टूर सुपर-100 टूर्नामेंट के अगले दौर में प्रवेश कर लिया जबकि एचएस प्रणॉय, अजय जयराम और लक्ष्य सेन को हार का सामना करना पड़ा है.

छठी सीड कश्यप ने फ्रांस के लुकास कोरवी को 32 मिनट तक चले मुकाबले में 21-12, 21-17 से मात देकर अगले दौर में जगह बनाई, जहां अब उनके सामने चीन के रेन पेंग बो की चुनौती होगी. वर्ल्ड नंबर-36 कश्यप चीनी खिलाड़ी बो के खिलाफ करियर में पहली बार आमने-सामने होंगे.

कश्यप के अलाव सौरभ ने भी अगले दौर में प्रवेश कर लिया है. वर्ल्ड नंबर-46 सौरभ ने अपने दूसरे दौर के मुकाबले में कनाडा के ही बी. आर. संकीर्थ को 33 मिनट में 21-14, 21-11 से शिकस्त दी.

अगले दौर में सौरभ का सामना चीन के सुन फेई जियांग से होगा. दोनों खिलाड़ी करियर में पहली बार एक-दूसरे से भिड़ेंगे.इस बीच, तीसरी सीड प्रणॉय को जापान के कोकी वातानाबे के हाथों उलटफेर का शिकार होना पड़ा. जापानी खिलाड़ी ने प्रणॉय को 34 मिनट में 21-16, 21-10 से हराकर टूर्नामोंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया.

प्रणॉय के अलवा जयराम और सेन भी दूसरे दौर की बाधा पार करने में विफल रहे. जयराम को पांचवी सीड इंग्लैंड के राजीव ओसेफ ने 32 मिनट में 21-19 21-17 से पराजित किया.विश्व जूनियर चैम्पियनशिप के कांस्य पदक विजेता सेन को चीन के वेंग होंग यांग ने 29 मिनट में 21-7, 21-13 से मात दी.

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

10 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago