जहानाबाद।। जिला बी डिवीज़न जिलास्तरीय क्रिकेट लीग पूल A का 10 वाँ मुकाबला आज खेला गया जिसमें यूथ क्रिकेट क्लब ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल के लिए अपना टिकट पक्का कर लिया।इस ग्रुप में कुल पांच टीमों में सकलदेव मेमोरियल की टीम आज हार कर भी अपने 3 जीत के साथ 12 पॉइंट लेकर सेमीफाइनल में पहुँचने वाली दूसरी टीम बनी।
आज सुबह टॉस यूथ क्रिकेट क्लब ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का सही फैसला लेते हुए अपनी विपक्षी और मजबूत टीम सकलदेव मेमोरियल की टीम को 16.2 ओवर में 107 रनों पर ही ऑल आउट कर दिया।जिसमें विवेक ने 42 और दीपांशु ने 17 रनों का योगदान दिया।गेंदबाजी में यूथ टीम की ओर से 12 वर्षीय लेग स्पिनर मो आसिफ़ ने शानदार 4 विकेट लिए।वहीं विकास एवं अनुज ने भी तीन-तीन विकेट झटके।
108 रनों के आसान सा लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूथ की टीम 15.1 ओवर में 3 विकेट खोकर 108 रन बना लिया और 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज किया।विजेता टीम की ओर से आशीष ने 34 और अंजन ने 29 रनों का योगदान दिया।गेंदबाजी में सकलदेव मेमोरियल टीम की ओर से राजकमल ने 2 और अनिल ने 1 विकेट लिए।
मैच में शानदार 4 विकेट लेने वाले यूथ टीम के लेग स्पिनर आसिफ़ को अब्दुल कलाम युवा संघ के अध्यक्ष श्री निशान्त मिश्रा ने मैन ऑफ द मैच देकर सम्मानित किया।उक्त अवसर पर डीके पाल,संतोष राज,मनोज खाटेकर,जावेद अख्तर मौजूद थे।कल बी ग्रुप का मैच आर्यभट्ट बनाम चैलेंजर क्रिकेट क्लब के बीच सुबह 7 बजे से होगा।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…