आईपीएल 2019 के प्लेऑफ सप्ताह के दौरान जयपुर में तीन महिला टीमों के बीच टी20 चैलेंज टूर्नामेंट खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट 6 मई से शुरू होगा और इसका फाइनल 11 मई को होगा।
बीसीसीआई महिला क्रिकेट को प्रमोट करने की अपनी नीति के तहत इस टूर्नामेंट को आयोजित करेगा। बीसीसीआई की रिलीज के अनुसार इन टीमों में भारत की वर्तमान और युवा खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा। इनके अलावा दुनिया की दिग्गज महिला क्रिकेटरों को भी इन टीमों में जगह मिलेगी। हर टीम दो-दो मैच खेलेगी और दो शीर्ष टीमों के बीच फाइनल खेला जाएगा
इस टूर्नामेंट में सुपरनोवाज, ट्रेलब्लैजर्स और वेलॉसिटी नाम की टीमें हिस्सा लेंगी। हरमनप्रीत कौर, मिताली राज और स्मृति मंधाना इन टीमों की कमान संभालेंगी। 6 मई को सुपरनोवाज और ट्रेलब्लैजर्स के बीच प्रारंभिक मुकाबला खेला जाएगा। 8 मई को ट्रेलब्लैजर्स और वेलॉसिटी के बीच मैच होगा जबकि 9 मई को सुपरनोवाज का मुकाबला वेलॉसिटी से होगा।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…