Categories: IPL

IPL में सबसे ज्यादा कैच छोड़ने वाले खिलाड़ी विराट कोहली,क्लिक कर देखे

Khelbihar.Com।पटना।।

विराट कोहली की गिनती दुनिया के श्रेष्ठ फील्डरों में की जाती हैं लेकिन आईपीएल में अभी तक उनका प्रदर्शन हैरान करने वाला रहा है। कैच छोड़ने के मामले में विराट इस समय इस टी20 लीग में सबसे आगे चल रहे हैं।

विराट कोहली की टीम 10 मैचों के बाद 3 जीत के साथ अंक तालिका में सबसे नीचे चल रही हैं। इसी तरह इस बार विराट का बल्ला भी ख्याति के अनुरुप धूम नहीं मचा पा रहा है लेकिन सबसे ज्यादा निराशा उनकी फील्डिंग को देखकर हो रही हैं। विराट ने अभी तक सबसे ज्यादा कैच छोड़े हैं और इस मामले में राजस्थान के जोफ्रा आर्चर दूसरे क्रम पर हैं। क्षेत्ररक्षण के मामले में रविचंद्रन अश्विन की किंग्स इलेवन पंजाब टीम पहले तो विराट की आरसीबी अंतिम क्रम पर हैं। चेन्नई सुपर किंग्स दूसरे और दिल्ली कैपिटल्स की टीम तीसरे क्रम पर हैं।

सबसे कम कैच छोड़ने वाली टीम :

टीम मौके कैच छोड़े

किंग्स इलेवन पंजाब- 42- 37- 5

चेन्नई सुपरकिंग्स- 65- 57- 8

दिल्ली कैपिटल्स- 58- 48- 10

मुंबई इंडियंस- 55- 45- 10

राजस्थान रॉयल्स- 42- 32- 10

सनराइजर्स हैदराबाद- 49- 36- 13

कोलकाता नाइटराइडर्स- 37- 24- 13

रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर- 50- 30- 20

रिषभ पंत सबसे शानदार क्षेत्ररक्षक :

दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर रिषभ पंत शानदार फील्डिंग करने के मामले में पहले क्रम पर हैं। उन्हें जितने भी कैच मिले उन्होंने हर कैच लपका हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के दीपक हूडा और मुंबई इंडियंस के हार्दिक पांड्या क्रमश: दूसरे और तीसरे क्रम पर हैं।

कैच पकड़ने वाले सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी :

खिलाड़ी टीम मौके कैच-

रिषभ पंत- दिल्ली कैपिटल्स- 13- 13

दीपक हूडा – सनराइजर्स हैदरबाद- 10- 10

हार्दिक पांड्या- मुंबई इंडियंस- 9- 9

फॉफ डु प्लेसिस- चेन्नई सुपर किंग्स- 11- 10

जोस बटलर- राजस्थान रॉयल्स- 9- 8

क्विंटन डी कॉक- मुंबई इंडियंस- 14- 12

जॉनी बेयरस्टो- सनराइजर्स हैदराबाद- 11- 8

सबसे ज्यादा कैच छोड़ने वाले खिलाड़ी :

खिलाड़ी टीम मौके छोड़े-

विराट कोहली- रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर- 6- 4

जोफ्रा आर्चर- राजस्थान रॉयल्स- 6- 3

यूसुफ पठान- सनराइजर्स हैदराबाद- 2- 2

लोकी फर्ग्यूसन- कोलकाता नाइटराइडर्स- 2- 2

कृष्णप्पा गौतम- राजस्थान रॉयल्स- 2- 2

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago