पटना।। इंडियन प्रीमियर लीग के हितधारकों और फ्रेंचाइजी मालिकों की लंदन में इस सप्ताह हुई बैठक में टीमों की संख्या को आठ से 10 करने पर चर्चा हुई। हालांकि यह पहली बार नहीं होगा जब इस लीग में 10 टीमें भाग लेगी। इससे पहले 2011 में भी आईपीएल में 10 टीमों ने भाग लिया था जिसमें कोच्चि और पुणे की फ्रेंचाइजी टीमें थी।
कोच्चि फ्रेंचाइजी और बीसीसीआई केबीच अनुबंध संबंधित विवाद के कारण टीम टूर्नामेंट में महज एक सत्र में खेल पाई। सहारा समूह की पुणे वॉरियर्स ने भी 2013 के बाद खुद को लीग से बाहर कर लिया था जिसके बाद 2014 से इस लीग में फिर से आठ टीमें हो गई।
लंदन में हुई बैठक में भाग लेने वाली टीम के एक अधिकारी ने बताया, ‘हमने टीमों की संख्या बढ़ाने के बारे में चर्चा की लेकिन यह अनौपचारिक चर्चा थी। वैसे भी इस मुद्दे पर फैसला करने का अधिकार टीमों के पास नहीं है, बीसीसीआई को फैसला करना है लेकिन हम इस विचार पर चर्चा के लिए तैयार हैं।’ एक अन्य अधिकारी ने भी बैठक में आईपीएल के विस्तार पर चर्चा की पुष्टि की।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…