क्यो धोनी को संन्यास लेने पर मजबूर कर रहे चयनकर्ता देखे पूरी खबर में,

Khelbihar.com

पटना।। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की लगातार आलोचना जारी है। इस बीच एक धड़ा ऐसा भी है जो उन्हें संन्यास लेने की मुफ्त सलाह दे रहा है। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया ने बीसीसीआई से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया है कि पूरे वर्ल्ड कप में धोनी की धीमी बल्लेबाजी को देखते हुए मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद जल्द ही उनसे बात करेंगे।

रिपोर्ट में बीसीसीआई से जुड़े विश्वस्त सूत्रों के हवाले से कहा गया है, ‘हम (बोर्ड अधिकारी) इस बात से हैरान हैं धोनी ने अब तक ऐसा नहीं किया है। ऋषभ पंत जैसे युवा खिलाड़ी उनकी जगह लेने का इंतजार कर रहे हैं। जैसा कि हमने विश्व कप में देखा धोनी अब आक्रामक बल्लेबाजी नहीं कर पा रहे हैं। नंबर 6 या 7 पर उतरने के बावजूद वह रन को बढ़ाने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं, जो टीम के लिए नुकसानदेह साबित हो रहा है।

रिपोर्ट में लिखा गया है कि धोनी की धीमी बल्लेबाजी को देखते हुए ही उन्हें वेस्ट इंडीज दौरे से बाहर किया गया है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि 2020 के टी-20 विश्व कप में चयनकर्ता उन्हें टीम में शामिल करेंगेष ऐसे में यह सही समय है कि धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से खुद संन्यास ले लें। धोनी के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हासिल करने के लिए अब कुछ नहीं बचा है. उन्हें जो कुछ भी हासिल करना था वह कर चुके हैं, इसलिए उन्हें नए खिलाड़ियों को मौका देना चाहिए।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

1 hour ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

20 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago