पटना।। इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराकर पहली बार आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है। खिताब जीतने के बाद इयोन मॉर्गन ने विलियमसन और उनकी टीम की जमकर तारीफ की।
उन्होंने कहा कि मैं केन और उनकी टीम को बधाई देना चाहूंगा, जिस तरह का उदाहरण उन्होंने पेश किया वह काबिले तारीफ है। इस मुश्किल विकेट पर जहां हर किसी के लिए रन बनाना कठिन था, वहां बटलर और स्टोक्स ने साझेदारी की, मुझे लगा था कि यही हमें आगे ले जाएगी और यही हुआ।
मॉर्गन ने आगे कहा कि ये चार साल का सफर था और हमें इस तरह के विकेट पर खेलने में परेशानी होती थी। आज जीतने के बाद लगता है यह हमारे लिए बहुत बड़ी बात है। इस जीत का पूरा श्रेय सुपर ओवर में शानदार प्रदर्शन करने वाले जोस बटलर और बेन स्टोक्स को जाता है। इसके अलावा जोफ्रा आर्चर ने जीत में अहम भूमिका निभाई। वह लगातार प्रदर्शन करते आ रहे हैं। मैं सभी को इस खिताबी जीत का धन्यवाद देना चाहूंगा।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…