सिमोना हालेप ने विंबलडन के फाइनल में सेरेना विलियम्सन को हराकर पहला खिताब जीती।

Khelbihar.com

रोमानिया की सिमोना हालेप ने विंबलडन के फाइनल में शनिवार को अमेरिका की सेरेना विलियम्सन को हराकर खिताब जीत लिया। हालेप ने सेरेना को सीधे सेटों में 6-2, 6-2 से हराया। यह उनका पहला विंबलडन खिताब है। हालेप यह टूर्नामेंट जीतने वाली रोमानिया की पहली महिला खिलाड़ी हैं। यह उनका दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है।

उन्होंने पिछले साल फ्रेंच ओपन अपने नाम किया था। सेरेना 7 बार यह खिताब जीत चुकी हैं। वे पिछली बार 2016 में यहां चैम्पियन बनी थीं।

सेरेना इस हार के साथ ऑस्ट्रेलिया की मार्गेट कोर्ट की बराबरी करने से चूक गईं। सेरेना के नाम 23 ग्रैंड स्लैम खिताब हैं। वहीं, मार्गेट 24 जीती थीं। सेरेना पिछली बार 2017 में ग्रैंड स्लैम खिताब जीती थीं। तब उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन अपने नाम किया था।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago