आईसीसी के 3साल में विश्व कप करबाने के प्रस्ताव पर देखे दादा ने क्या कहा

Khelbihar.com

Patna:बीसीसीआई के अध्यक्ष बनने जा रहे पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने क्रिकेट विश्व कप को हर तीन साल में करवाने के आईसीसी के विचार पर बड़ा बयान दिया है. सौरव गांगुली ने कहा है कि ऐसा फैसला करने से पहले सचेत रहना होगा. गांगुली ने कहा कि कई बार जिंदगी में कम ही ज्यादा होता है.

सौरव गांगुली ने बंगाल क्रिकेट संघ के कार्यालय में कहा, ‘‘ कई बार जिंदगी में कम ही अधिक होता है. ऐसे में हमें कुछ भी फैसले करने से पहले सचेत रहना होगा. फुटबाल विश्व कप का आयोजन हर चार साल में होता है जहां उसकी दीवानगी देखते ही बनती है.’’

पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘ इस बारे में फैसला आईसीसी को करना है. मैं अभी इस पर प्रतिक्रिया देने की स्थिति में नहीं हू. जब मैं इस चर्चा का हिस्सा बनूंगा तब इस बारे में बात करूंगा.’’ सौरव गांगुली का उनका 23 अक्टूबर को बीसीसीआई का अध्यक्ष चुना जाना लगभग तय है.

बता दें कि आईसीसी के नए प्रस्ताव में टी20 विश्व कप हर साल और 50 ओवरों का विश्व कप तीन साल में एक बार कराने की पेशकश है. क्रिकेट विश्व कप का पहला आयोजन 1975 में हुआ था, जिसके बाद आमतौर पर हर चार साल में इसका आयोजन होता है. हालांकि 1992 में यह पांच साल और 1999 में तीन साल के अंतराल पर हुआ था.

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago