पटना : गुवाहाटी में चल रहे वीनू मांकड़ U-19 एक दिवसीय टुर्नामेंट के पांचवें मैच में बिहार को हिमाचल प्रदेश से सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा. बिहार की इस श्रृंखला में यह दूसरी हार है , अब तक खेलेगाये मैचों में बिहार को तीन में जीत मिली है . बिहार का अगला मैच 19 अक्टूबर को असाम से है .
टॉस जीतकर हिमाचल ने बिहार को बल्लेबाजी करने का आमंत्रण दिया. बिहार की टीम 27.1 ओवर में 111 रन बनाकर आल आउट हो गयी. बिहार की ओर से अर्णव 29, परमजीत 23, आकाश राज 20, पियूष 12, अंकुश और सूरज राठोड ने 4-4 , प्रकाश 3, आमोद 2 , शशांक , सूरज कश्यप और अनुज राज शून्य रन का योगदान दिया. हिमाचल की ओर से शिवम् ने तीन , हर्ष , रिक्तिक और रोहित ने 2-2 और युतिश ने एक विकेट लिया.
हिमाचल की टीम ने 38.3 ओवर में सिधांत 51 और हर्ष 41 दोनों नॉट आउट के बदौलत , तीन विकेट पर 115 रन बनाकर मैच को सात विकेट से अपने नाम कर लिया. हिमाचल की ओर से मैच के शुरुआत में हीं कुशाल-6, राघव और रोहित ने एक-एक रन पर आउट कर बिहार ने मैच पर अपनी पकड़ बनाने की कोशिश की , लेकिन सिधांत और हर्ष की पारी ने बिहार के प्रयास पर पानी फेर दिया.
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…