आईसीसी वनडे रैंकिंग में टीम इंडिया बनी न.1,बधाई। क्लिक कर देखे।

Khelbihar.com

पटना।। विश्व कप में टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन कर रही है। अबतक खेले सभी मैचों में टीम इंडिया को जीत मिली है। जिससे भारतीय खेमे में गजब का उत्साह है। इसी बीच टीम इंडिया के लिए एक और बड़ी खुशी की खबर आई है। भारतीय टीम अब आईसीसी वनडे क्रिकेट रैंकिंग में नंबर एक के स्थान पर काबीज हो गई है।

दरअसल, टीम इंडिया से पहले इंग्लैंड की टीम नंबर वन के पायदान पर थी, लेकिन इंग्लैंड टीम विश्व कप में तीन मैच हार गई, जिसकी वजह से उसे टॉप की पोजिशन गंवानी पड़ी। वह अब नंबर एक से फिसलकर दूसरे स्थान पर आ गई है। वहीं, भारतीय टीम को एक पायदान का फायदा मिला और वह आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर एक टीम बन गई है।

इंडिया और इंग्लैंड में केवल एक अंक का फासला है। टीम इंडिया 123 अंक के साथ टॉप पर है, जबकी 122 अंक के साथ इंग्लिश टीम नंबर दो के स्थान पर काबीज है। भारत अब टेस्ट के साथ वनडे में भी आईसीसी रैंकिंग में नंबर वन हो गया है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

9 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago