बर्मिंघम: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में कॉमेंट्री कर रहे मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ‘ट्रोल आर्मी’ के शिकार हो गए हैं. सचिन तेंदुलकर को ट्रोल करने वाले कोई और नहीं, भारत के ही क्रिकेट प्रशंसक हैं. सचिन ने अफगानिस्तान के मुकाबले में एमएस धोनी की बैटिंग की आलोचना की थी. धोनी के प्रशंसकों को यह बात हजम नहीं हुई और उन्होंने सचिन तेंदुलकर को ही ‘ज्ञान’ देना शुरू कर दिया. धोनी ने अफगानिस्तान के मुकाबले में 52 गेंदों पर 28 रन बनाए थे.
सचिन तेंदुलकर ने मैच के बाद कहा था, ‘सच कहूं तो मुझे थोड़ी निराशा हुई. बैटिंग और बेहतर हो सकती थी. मुझे केदार जाधव और धोनी की साझेदारी से भी निराशा हुई, जो काफी धीमी थी. हमने स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ 34 ओवर बल्लेबाजी की और 119 रन बनाए. हम बिल्कुल भी सहज नहीं दिखे. सकारात्मक रवैये की कमी दिखी.’
सचिन तेंदुलकर के इस बयान पर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली. धोनी के प्रशंसक इसके बाद सचिन तेंदुलकर के ही खेल पर सवाल उठाने लगे. एक यूजर ने तो इन दोनों क्रिकेटरों पर बनी फिल्म की तुलना करते हुए यह जताने की कोशिश की कि धोनी की फिल्म सुपरहिट थी और सचिन की फिल्म फ्लॉप थी.
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…