लंदन।। वर्ल्ड कप से पहले डेविड वार्नर ने एक साल तक कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला था। दरअसल, साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में बॉल टैंपरिंग में फंसने के बाद डेविड वार्नर पर एक साल का बैन लगा था। इस कारण वे आईसीसी अप्रूव्ड लीग्स में भी नहीं खेल पाए थे। लेकिन, इस दौरान भी वे अपने बैट स्विंग की प्रैक्टिस इमेजनरी किया करते थे।
बैन के दौरान डेविड वार्नर गलियों में जब निकलते थे तो उनके दोनों हाथ इस तरीके से होते थे मानो उन्होंने बैट पकड़ रहा हो। उस समय वे अपना बैट स्विंग इस तरीके से करते थे जैसे वे आदतन क्रिकट में कट या ड्राइव लगाने के लिए करते हैं। इसकी कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। आप भी देखिए वो तस्वीरें…
इसी दौरान की एक और तस्वीर में डेविड वार्नर काल्पनिक बैट स्विंग कर रहे हैं।
हालांकि, डेविड वार्नर ने अपनी आइपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद को प्लेऑफ से पहले टाटा- बाय बाय कह दिया था क्योंकि उन्हें वर्ल्ड कप 2019 की तैयारियों के लिए ऑस्ट्रेलिया जाना पड़ा था। उधर, दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स को एलिमिनेटर मुकाबले में हरा कर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…