पटना।। इंटर स्कूल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में सीके क्रिकेट क्लब ने बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी को दो विकेट से हराकर चैम्पियंस ट्रॉफी इंटर स्कूल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह पकी की।।
मोइनुल हक स्टेडियम के बाहरी परिसर स्थित साई मैदान पर सोमवार को खेले गए अंतिम क्वार्टर फाइनल में टॉस जीत कर बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने पहले बैटिंग करते हुए 14.2 ओवर में 96 रन ही बना सकी जिसमे कार्तिक ने 16 और सोनू ने 11 रन बनाये। अतिरिक्त के रूप में 39 रन बने। गेंदबाजी करते हुए सीके क्रिकेट क्लब के हर्ष आनंद ने 19 रन देकर तीन विकेट लिये। एहसान ने 27 रन देकर तीन विकेट लिये।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरे सीके क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजों ने 18.1 ओवर में 8 विकेट पर 97 रन बना कर अपनी टीम को दो विकेट से जीत हासिल किया। विशाल ने 23, एहसान ने 17 रन बनाये। प्रतीक ने 13 व कुश ने 12 रन बनाये। अतिरिक्त के रूप में 27 रन बने।
हिमांशु ने 5 रन देकर तीन विकेट लिये।
विजेता टीम के गेंदबाज हर्ष आनंद को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अभय सिंह ने प्रदान किया।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…