दुती की बहन ने कहा धन और प्रॉपर्टी को लेकर ब्लैकमेल कर रही हैं उसकी समलैंगिक पार्टनर।।

Khelbihar.com

नई दिल्ली।। सरस्वती ने दुती को परिवार से अलग करने के साथ-साथ जेल भेजने की भी धमकी दी थी. बता दें कि दुती चंद की बड़ी बहन सरस्वती चंद स्वयं एक एथलीट हैं और एशियन गेम्स मेडलिस्ट सरस्वती अपनी छोटी बहन के रिश्ते को फिलहाल किसी भी कीमत पर स्वीकार करती हुई नजर नहीं आ रही हैं. बता दें कि दुती चंद ने ‘द संडे एक्सप्रेस’ से बातचीत करते हुए अपने रिश्ते का खुलासा किया था.

गांव की लड़की के साथ समलैंगिक रिश्तों का खुलासा करने के बाद भारत की सबसे तेज महिला धावक दुती चंद को परिवार के जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ रहा है. दुती की बड़ी बहन सरस्वती चंद ने दुती की पार्टनर पर आरोप लगाया है कि वह दुती को धन और प्रॉपर्टी को लेकर ब्लैकमेल कर रही हैं।।

जिसके बाद दुती की बड़ी बहन इस रिश्ते के विरोध में आ गई हैं. सरस्वती चंद ने कहा, ” बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि दुती ने खुद यह फैसला नहीं लिया है. महिला पार्टनर और उसके परिवार की तरफ से दुती पर शादी के लिए दबाव डाला जा रहा है और उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है।।

यह सब दुती की प्रॉपर्टी और धन को छीनने के लिए किया जा रहा है.” सरस्वती ने आगे कहा, ”दुती को खेल से विचलित करने के लिए जाल बुना जा रहा है. उसकी जिंदगी और प्रॉपर्टी पर खतरा मंडरा रहा है, इसलिए मेरी सरकार से गुजारिश है कि उसे सुरक्षा मुहैया कराई जाए.”

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

13 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago