मुज़्ज़फरपुर के अनुराग बनर्जी और मरियम फातिमा को राज्य सबजूनियर शतरंज का खिताब।क्लिक कर देखे ।

गया।। गया जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में चल रही बिहार राज्य सब जूनियर शतरंज प्रतियोगिता-2019 का सोमवार को समापन हो गया। छह चक्रों की समाप्ति के बाद घोषित परणामो के अनुसार मुजफ्फरपुर के अनुराग बनर्जी 5 अंक लेकर बालक वर्ग में जबकि मुजफ्फरपुर की ही मरियम फातिमा 5 में 4.5 अंक लेकर विजेता रहे।

आज गया के तक्षशिला विद्यालय में चल रहे अंतिम चक्र में हालांकि अनुराग बनर्जी को पटना के पीयूष कुमार के हांथो बाजी गंवानी पड़ी , लेकिन बेहतर टाई ब्रेक अंको के बदौलत उन्हें खिताब हासिल हुआ। वहीं बालिकाओं के वर्ग में राज्य की उदयीमान महिला खिलाड़ी मरियम फातिमा ने अंतिम चक्र में किशनगंज की ज्योति कुमारी साहा को पराजित कर एक बार पुनः अपनी श्रेष्ठता साबित कर दी। बालक वर्ग में 5 अंको के साथ 5 खिलाड़ी संयुक्त रूप से शीर्ष पर थें जिनके बीच बुखोल्ज़ और मीडियन बुखोल्ज़ अंको के आधार परिणाम घोषित किये गए। 


प्रतियोगिता समाप्ति के उपरांत पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि तक्षशिला विद्यालय के प्राचार्य श्री नीरज गुप्ता और विशिष्ट अतिथि श्री अनूप मौर्या ने विजेता खिलाड़ियों को नगद राशि एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। विशेष पुरस्कार के रूप में गया जिले के तीन तीन खिलाड़ियों को बालक एवं बालिका वर्ग में पुरस्कृत किया गया। 

बालक वर्ग में पुरस्कृत होनेवाले खिलाड़ी 1 दिव्यांशु , 2 देव मौर्या , 3 आदित्य प्रकाश रहे बालिका वर्ग में पुरस्कृत होने वाली खिलाड़ी 1 कोमल सिंह मुस्कान, 2 मन्नत वर्मा , 3 परी सिन्हा रही। सबसे युवा खिलाड़ी के रूप में अतुल्य प्रकाश सिन्हा को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया।

इस अवसर पर अखिल बिहार शतरंज संघ के उपाध्यक्ष सह गया जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष जय प्रकाश सिन्हा , अखिल बिहार शतरंज संघ के कोषाध्यक्ष अमरंजय कुमार दुबे,आयोजन सचिव श्वेता वर्मा ,गया जिला शतरंज संघ के सचिव सन्तोष कुमार , मुख्य निर्णायक नन्दकिशोर , उप मुख्य निर्णायक पिंकी बनर्जी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।


बालक वर्ग में प्रथम दस स्थानों पर आने वालेखिलाड़ी इस प्रकार ,1. अनुराग बनर्जी, 5 अंक,मुजफ्फरपुर2. पीयूष कुमार , 5 अंक , पटना 3. जतिन कुमार , 5 अंक ,पटना4. विशाल शर्मा , 5 अंक , पटना5. नितिन कुमार , 5 अंक, पटना6. अमृत रौनक,4. 5 अंक,मुजफ्फरपुर7. रूपेश बी रामचन्द्र,4.5 अंक,पटना8. अभिषेक रंजन,4 अंक ,बेगूसराय9. देवराज , 4 अंक, पटना10. युक्तार्थ नमन ,4 अंक ,मुजफ्फरपुर 
बालीका वर्ग में प्रथम दस स्थानों पर आने वाली खिलाड़ी इस प्रकार रही, 1. मरियम फातिमा ,4.5 अंक , मुजफ्फरपुर2.  श्रेया दास ,4 अंक , किशनगंज 3. गरिमा गौरव , 4अंक ,  पूर्णिया4.ईशिता गुप्ता ,3.5 अंक,पटना5. अदीब उल्ला,3.5 अंक, पटना6. भूमि गिरी,3 अंक,छपरा7.ज्योति कुमारी साहा,3 अंक, किशनगंज8,. समृद्घ कोलेकर,3 अंक , पटना9. अमीषा कुमारी, 2.5,, मुजफ्फरपुर10. स्वर्णिका ठाकुर ,2.5 ,पटना।।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago