रांची।। रांची के सुशांत मिश्रा और पंकज यादव U-19 भारतीय टीम में शामिल रांची के दो खिलाड़ियों सुशांत मिश्रा और पंकज यादव का चयन यूथ एशिया कप के लिए भारतीय अंडर-19 टीम में किया गया है। आज ब्रिटेन में चयनकर्ताओं की हुई बैठक में टीम की घोषणा की गई टीम की कप्तानी ध्रुवचंद को सौंपी गई है।
एक मीडिया वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार पिछले विश्व कप में अंडर-19 भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले रांची के पंकज यादव और सुशांत मिश्रा का चयन भारतीय टीम में किया गया है। पता हो कि आगामी 3 से 15 सितंबर तक श्रीलंका में यूथ एशिया कप का आयोजन होना है।
पंकज यादव और सुशांत मिश्रा के 15 सदस्य भारतीय टीम में जगह बनाने पर रांची जिला क्रिकेट संघ व झारखंड राज्य क्रिकेट क्रिकेटसंघ के पदाधिकारियों और क्रिकेट प्रेमियों ने खुशी जाहिर करते हुए सुशांत और पंकज के बेहतर प्रदर्शन की कामना की है। सुशांत अभी भारतीय U 19 टीम के साथ इंग्लैंड में त्रिकोणीय श्रृंखला खेल रहे हैं जबकि पंकज बैंगलोर में नेशनल क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षणरत हैं।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…