धोनी को सेना में देख शेल्डन कोटरेल ने कहा सच्चा देशभक्त है धोनी

खेलबिहार न्यूज़

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेल्डन कोटरेल ने भारतीय सेना के साथ जुड़ने के फैसले के लिए महेंद्र सिंह धोनी की सराहना की है. कोटरेल ने भारत के पूर्व वर्ल्ड कप विजेता कप्तान को सच्चा देशभक्त बताया है. कोटरेल ने ट्वीट कर धोनी के सेना के साथ जुड़ने के फैसले की तारीफ की है.

कोटरेल ने कई ट्वीट किए और साथ ही धोनी से जुड़ा वीडियो शेयर करके इस अनुभवी विकेटकीपर की तारीफ की. कोटरेल ने 2018 का वो वीडियो भी शेयर किया है जिसमें धोनी को देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में सम्मानित किया था.

Sheldon Cotterell@SaluteCotterell

I shared this video with friends and family because they know how I feel about honour but the moment between wife and husband truly shows an inspirational kind of love for country and partner. Please enjoy as I did.22 हज़ार7:20 pm – 28 जुल॰ 2019Twitter Ads की जानकारी और गोपनीयता4,355 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

कोटरेल ने ट्वीट किया, ”धोनी क्रिकेट के मैदान पर प्रेरणा है. लेकिन साथ ही वह देशभक्त भी है और एक ऐसा व्यक्ति जो अपने देश के लिए समर्पित है. पिछले कुछ हफ्तों से साथियों के साथ जमैका में अपने घर में हूं और इस दौरान चीजों के बारे में सोच विचार करने का समय मिला.”

Sheldon Cotterell@SaluteCotterell

This man is an inspiration on the cricket field. But he is also a patriot and a man that gives to his country beyond duty. I have been at home in Jamaica with my boys these past weeks and had time to reflect (1/2)1,3747:19 pm – 28 जुल॰ 2019Twitter Ads की जानकारी और गोपनीयता295 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

उन्होंने लिखा, ”मैंने दोस्तों और परिवार के साथ इस वीडियो को साझा किया क्योंकि उन्हें पता है कि मैं सम्मान को लेकर कैसा महसूस करता हूं.” धोनी प्रादेशिक सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल हैं. साथ ही वह पैराशूट से कूदने में सक्षम भी हैं. सेना की ड्यूटी करने के लिए धोनी ने वेस्टइंडीज दौरे से अपना नाम वापस ले लिया था. धोनी 15 दिन सेना के लिए ड्यूटी करेंगे और उनकी पोस्टिंग कश्मीर में हुई है.

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago