इंडिया टीम के स्टार बल्लेबाज अम्बाती रायुडू ने लिया संन्यास।

Khelbihar.com

पटना।। मौजूदा विश्व कप के लिये अनदेखी किये जाने के बाद भारतीय मध्यक्रम बल्लेबाज अम्बाती रायुडू ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का फैसला किया। बीसीसीआई अधिकारी ने इसका खुलासा किया। आंध्र के इस 33 साल के खिलाड़ी को ब्रिटेन में चल रहे विश्व कप के लिये अधिकारिक स्टैंडबाई सूची में रखा गया था लेकिन आल राउंडर विजय शंकर के चोटिल होने के बाद उसकी अनदेखी की गयी। 

इस खिलाड़ी ने अभी अधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन बीसीसीआई अधिकारी ने पीटीआई से कहा कि उसने इस फैसले से बीसीसीआई को अवगत करा दिया है। अधिकारी ने कहा, ”उसने बोर्ड को बता दिया है। रायुडू ने भारत के लिये 55 वनडे खेलते हुए 47.05 के औसत से 1694 रन बनाये हैं। यह खिलाड़ी कभी टेस्ट टीम में जगह नहीं बना सका और विश्व कप से पहले वह सुर्खियों में बना हुआ था। 
         
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कुछ महीने पहले चौथे नंबर के लिये रायुडू के नाम की घोषणा की थी लेकिन टूर्नामेंट के लिये चुनी गयी अंतिम टीम में रायुडू की अनदेखी की गयी और शंकर को चुना गया। मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने इस फैसले को सही करार दिया था।

इसके बाद रायुडू ने इस बयान का मजाक उड़ाते हुए सोशल मीडिया पर ट्वीट किया, ”विश्व कप देखने के लिये तीन आयामी (थ्री डी) चश्मे का आर्डर किया है। घरेलू सर्किट में साथी क्रिकेटरों के साथ कई बार और यहां तक मैच अधिकारियों के साथ झड़प के कारण रायुडू की छवि तुनकमिजाज खिलाड़ी की बन गयी। 

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago