बीसीसीआई ने जारी की सीजन 2019-20 घरेलू कार्यक्रम, क्लिक कर देखे।

मुंबई: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2019-20 सीजन के लिए बुधवार को घरेलू कार्यक्रम की घोषणा कर दी. इसमें पुरुष व महिला टीमों के कुल 2036 मैच खेले जाएंगे. घरेलू क्रिकेट सीजन 2019-20 की शुरुआत इस साल अगस्त में दलीप ट्रॉफी के साथ होगी. दलीप ट्रॉफी 17 अगस्त से शुरू होगी और यह आठ सितंबर तक चलेगी. इस दौरान कुल चार मैच खेले जाएंगे. 

दलीप ट्रॉफी के बाद 24 अगस्त से 25 अक्टूबर तक विजय हजारे ट्रॉफी (वनडे) के कुल 160 मैच खेले जाएंगे. इसके बाद 31 अक्टूबर से चार नवंबर तक देवधर ट्रॉफी (वनडे) के चार मैच होंगे. वहीं, सैयद मुश्ताक अली (टी20) मैच भी खेले जाएंगे जो कि आठ नवंबर से शुरू होकर एक दिसंबर तक चलेंगे. इसमें कुल 142 मैच होंगे. 

इसके बाद रणजी ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा जो दिसंबर -2019 से मार्च 2020 तक खेले जाएंगे. टूर्नामेंट का प्रारूप पिछले सीजन जैसा ही होगा, जहां टॉप टीमें प्लेट ग्रुप से क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी. सीनियर महिला घरेलू सीजन टी20 लीग के साथ अक्टूबर से शुरू होगी. 

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago