महिला विश्व कप फुटबाल टूर्नामेंट में लगातार तीसरी बार फ़ाइनल में अमेरिका।

Khelbihar.com

ल्यों (फ्रांस): अमेरिका ने महिला विश्व कप फुटबाल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है. उसने मंगलवार देर रात खेले गए सेमीफाइनल में इंग्लैंड (England) को 2-1 से हराया. अमेरिका (USA) की टीम लगातार तीसरी बार विश्व कप के फाइनल में पहुंची है.  पिछली बार उसने खिताब अपने नाम किया था. 

अमेरिका (United States) और इंग्लैंड के बीच ल्यों में खेला गया मैच बेहद रोमांचक रहा. इसमें पहला गोल अमेरिका की तरफ से किया गया. अमेरिका ने 10वें मिनट में शानदार मूव बनाया और क्रिस्टियन प्रेस ने गोल करते हुए अपनी टीम को बढ़त दिला दी. 

एक गोल से पिछड़ने के बाद इंग्लैंड ने जल्द ही वापसी की. एलेन व्हाइट ने 19वें मिनट में गोल करते हुए अपनी टीम को बराबरी दिला दी. पहला हाफ समाप्त होने से पहले स्टार खिलाड़ी एलेक्स मॉर्गन ने अमेरिका को एक बार फिर आगे कर दिया. उन्होंने 31वें मिनट में हेडर के जरिए गोल किया. 

दूसरा हाफ बेहद रामांचक रहा. व्हाइट ने गेंद को गोल में डाला, लेकिन वीएआर की मदद लेने के बाद रैफरी ने उसे ऑफ साइड करार दिया. मैच समाप्त होने से पहले इंग्लैंड की टीम को पेनल्टी भी मिली, लेकिन वह गोल करने में कामयाब नहीं हो पाई. 86वें मिनट में मिली ब्राइट को रेड कार्ड मिला जिसने इंग्लैंड की वापसी के सारे रास्ते बंद कर दिए. 

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

15 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago