ईस्ट चंपारण जिला लीग के सोमवार का मैच रद्द,दोनों टीम को 1-1अंक मिले।

Khelbihar.com

Motihari: स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी में ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रहे जिला क्रिकेट लीग डिवीजन बी का मैच चकिया क्रिकेट क्लब और कधान वैरियर्स क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाना था।

ज्ञात हो कि SGFI क्रिकेट टूर्नामेंट के चलते 14 से 24 नवम्बर तक होनेवाले लीग मैच को स्थगित करते हुए जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने इसे पुराने टाई शीट के अनुसार 25 नवम्बर से पुनः संचालित करने की घोषणा/सूचना कर दिया था।लेकिन निर्धारित 10:30 बजे तक दोनों टीमो में से किसी ने भी रिपोर्ट नही किया जिस कारण स्टेट पैनल के अम्पायर मो. कुदुस व बी.जमा ने मैच को रद्द करते हुए दोनों टीमो को 1-1 अंक दे दिया।कल का मैच अपने निर्धारित शिड्यूल और समय से होगा।

इस मौके पर ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजु कुमार सिंह,उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार ठाकुर, सचिव ज्ञानेश्वर गौतम,संयुक्त सचिव प्रदीप नंदन शर्मा,कोषाध्यक्ष मनोज कनौजिया, चीफ मैनेजर प्रकाश कुमार कन्हैया,मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन, कन्वेनर गुलाब खान सहित जिले के वरिष्ठ खिलाड़ी राशिद जमाल खान,आनंद प्रताप सिंह,डॉ नवनीत कुमार इत्यादि उपस्थित थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago