Begusrai: बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित स्वर्गीय डॉक्टर अखिलेश्वर कुमार स्वर्गीय डॉक्टर आनंद नारायण शर्मा स्वर्गीय प्रोफेसर विमल चंद्र कुमार की स्मृति में बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का पुल सी का अंतिम लीग मैच श्री कृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब रिफाइनरी और मटिहानी ग्रामीण क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया .
मटिहानी ग्रामीण क्रिकेट क्लब के कप्तान निशित ने टॉस जीता और बल्लेबाजी करने का फैसला किया निर्धारित 40 ओवर के मैच में मटिहानी ग्रामीण क्रिकेट क्लब की टीम 39 वे ओवर में 131रन पर पूरी टीम सिमट गई मटिहानी ग्रामीण क्रिकेट क्लब की ओर से शुभम ने 24 रन बनाए और निशित ने 20 रनों का योगदान किया श्री कृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब रिफाइनरी की ओर से कुलवंत ने 3 विकेट प्राप्त किया और कुंदन ने 3 विकेट प्राप्त किया.
जवाब में उतरी श्री कृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब रिफाइनरी की टीम 26 वे ओवर में 54 रन पर पूरी टीम सिमट गई श्रीकृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब रिफाइनरी की ओर से भारत ने 10 रन और सिद्धार्थ ने 10 रन बनाए और कोई भी बल्लेबाज दहाई का अंक नहीं छु पाए! मटिहानी ग्रामीण क्रिकेट क्लब की ओर से नीरज डे शानदार गेंदबाजी की नीरज ने 8 ओवर में 8 रन देकर शानदार पांच महत्वपूर्ण विकेट प्राप्त किए अभिनव ने 3 विकेट प्राप्त किए इसके उपरांत मटिहानी ग्रामीण क्रिकेट क्लब ने श्रीकृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब रिफाइनरी को 77 रनों से पराजित किया.
इस मैच का उद्घाटन बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव संजय सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश कोषाध्यक्ष राजीव रंजन कक्कू राम रतन सिंह तरुण कुमार दीपक कुमार मौजूद थे इस मैच के मुख्य एंपायर कंचन कुमार और मोहम्मद दानिश थे स्कोरर के रूप में रिशु थे बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि कल से मटिहानी मैदान में मैच नहीं खेला जाएगा!
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…