मोतिहारी।। ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा जिला-प्रशासन, पूर्वी-चम्पारण से पत्र लिखकर लीज पर जमीन की माँग की गई हैं, जिसका उद्देश्य जिला में क्रिकेट का विस्तार करने के लिए क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण करना हैं।
ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव ज्ञानेश्वर गौतम ने जिलाधिकारी,पुर्वी-चम्पारण को पत्र लिखकर जिला मुख्यालय के 5 किलोमीटर के रेडियस में 300मीटर×300मीटर प्लॉट की माँग की हैं।
श्री गौतम ने बताया कि अगर जमीन उपलब्ध हो जाती हैं तो बी.सी.सी.आई. के द्वारा उक्त प्लॉट पर क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा,जिसमे राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैच आयोजित होंगे तथा साथ ही साथ जिला में क्रिकेट का भी तीव्र गति से विकास भी होगा।
श्री गौतम के द्वारा बताया गया कि U-23 का जोनल ट्रायल जो की 7-8जून को निर्धारित था वह अब 9 जून को स्थानीय गाँधी मैदान, मोतिहारी में सुबह 7 बजे से होगा।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…