लाला लाजपत राय स्मृति एबीसीए गोल्डेन जुबली फिडे रेटिंग शतरंज 13 जून से

Khelbihar.com

पटना।। अखिल भारतीय शतरंज संघ के प्रयास से  दशकों बाद आगामी 13 से 17 जून तक  राजधानी पटना के लाला लाजपत राय भवन में फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। तकरीबन 20 वर्षो बाद राजधानी में आयोजित हो रही इस ओपेन रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में पूरे भारतवर्ष से खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

5 दिनों तक स्विस पद्धति से खेली जाने वाली इस रेटिंग प्रतियोगिता में कुल 51000/- की नगद इनामी राशि के अतिरिक्त विभिन्न आयु वर्गो के बालक एवं बालिकाओं और महिलाओं के लिये विशेष पुरस्कार रखे गए हैं ।साथ ही अनरेटेड खिलाड़ियों में से बेहतरीन प्रदर्शन करनेवालों को भी पुरस्कृत किया जाएगा।


अखिल बिहार शतरंज संघ के अध्यक्ष दलजीत खन्ना ने बताया कि अखिल बिहार शतरंज संघ इस वर्ष अपने स्थापना की पचासवी सालगिरह मना रही है। इस स्वर्णिम अवसर पर अखिल बिहार शतरंज संघ ,  पंजाबी बिरादरी के साथ मिलकर   इस प्रतियोगिता का आयोजन  कर रही है।  


उन्होंने आगे बताया कि ये प्रतियोगिता स्वाधीनता संग्राम के अमर सेनानी लाला लाजपत राय और अमर शहीद भगत सिंह की स्मृति में समर्पित ट्रॉफियां विजेताओं को पुरस्कार स्वरुप  दिए जायेंगे।  प्रतियोगिता में अब तक कुल 150 खिलाड़ी अपनी प्रविष्टियां अखिल बिहार शतरंज संघ के पास जमा कर चुके हैं। 

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago