उतराखंड क्रिकेट:-देहरादून ऐरीना अमेच्योर क्रिकेट कप एक सितंबर से,भाग लेने के लिए देखे

Khelbihar.com

देहरादून। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में एक सितंबर से देहरादून ऐरीना अमेच्योर टी-20 क्रिकेट कप का आगाज होने जा रहा है। टूर्नामेंट में पहले आओ,पहले पाओ के आधार कुल 12 टीमों को एंट्री दी जाएगी और प्रत्येक में अधिकतम 15 खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे। हर टीम को दो लीग मैच खेलने के लिए मिलेंगे।

आयोजक देहरादून इंटीग्रेटेड ऐरीना लिमिटेड के मीडिया समन्वयक मानव भंडारी ने बताया कि एक सप्ताह चलने वाले इस टूर्नामेंट में केवल 35 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ी ही हिस्सा ले पाएंगे। पूर्व और शौकिया खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैदान पर खेल अनुभव कराने के उद्देश्य से यह टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है।

टूर्नामेंट रंगीन ड्रेस में खेला जाएगा, टीमों को आयोजकों की ओर से टी-शर्ट दी जाएगी। प्रत्येक दिन दो मैच खेले जाएंगे जबकि अंतिम दिन फाइनल मैच होगा। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की इच्छुक टीमें 25 अगस्त तक रायपुर रोड स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम कार्यालय में एंट्री फीस जमा करवा सकती हैं।

प्रत्येक टीम के लिए तीस हजार रुपए एंट्री फीस निर्धारित की गई है जो केवल चेक माध्यम से प्राप्त की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9258080006 पर संपर्क किया जा सकता है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago