वेस्टइंडीज में टीम इंडिया पर हो सकता है हमला,पाकिस्तान बोर्ड को आया ईमेल

Khelbihar.com

भारतीय टीम इस वेस्टइंडीज के दौरे पर है जहां टीम को अभी टेस्ट सीरीज खेलनी है। टी20 और वनडे सीरीज के बाद टीम इंडिया इस समय वेस्टइंडीज ए के साथ अभ्यास मैच खेल रही है, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी PCB को एक धमकी भरा ईमेल मिला है, जिसमें टीम इंडिया के ऊपर हमला करने की संभावना जताई गई है। 

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, वेस्टइंडीज में टीम इंडिया के ऊपर हमला होने की संभवना है। इस तरह का ईमेल पीसीबी को मिला है। इसकी जानकारी पीसीबी ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आइसीसी को दे दी है। हालांकि, इस तरह की खबर को आइसीसी और वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने अफवाह करार दिया है। यहां तक कि भारतीय क्रिकेट टीम को कोई स्पेशल सुरक्षा भी नहीं दी गई है। 

बता दें कि टीम इंडिया ने टी20 और वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज टीम का सूपड़ा साफ कर दिया है। आइसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम वेस्टइंडीज ए टीम से तीन दिवसीय मैच में अभ्यास कर रही है, जिसमें टीम इंडिया मजबूत स्थिति में है। उधर, भारतीय टीम पर हमले वाली खबर को बेबुनियाद करार दिया गया है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

1 day ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

2 days ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

5 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago