भारत के शीर्ष फरार्टा धावकों हिमा दास और मोहम्मद अनस ने चेक गणराज्य में जारी एथलेटिकी मिटिनेक रीटर-2019 स्पर्धा में क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग के 300 मीटर में स्वर्ण पदक जीते. अनस ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी है. इस साल के अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुने गए अनस ने पुरुषों के 300 मीटर रेस को 32.41 सेकेंड के समय के साथ पूरा कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया.
अनस ने पदक जीतने के बाद ट्विटर पर लिखा, ‘यह खुशी, चेक गणराज्य में एथलेटिकी मिटिनेक रीटर 2019 में पुरुष 300 मीटर का स्वर्ण पदक 32.41 सेकेंड के समय के साथ जीतने की है.’
राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारी अनस इस साल सितंबर-अक्टूबर में दोहा में होने वाली विश्व चैम्पियनशिप की 400 मीटर स्पर्धा के लिए पहले ही क्वालिफाई कर चुके हैं.
अनस के अलावा निर्मल टॉम ने इस स्पर्धा में कांस्य पदक जीता. टॉम ने 33.03 सेकेंड के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया.
वहीं, हिमा ने महिलाओं की 300 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया. भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर हिमा के स्वर्ण जीतने की जानकारी दी है. हिमा का दो जुलाई के बाद से यूरोप में यह छठा स्वर्ण पदक है.
हिमा ने स्वर्ण पदक जीतने के बाद खुद ट्वीट करते हुए कहा, ‘चेक गणराज्य में आज एथलेटिकी मिटिनेक रीटर 2019 में 300 मीटर स्पर्धा में शीर्ष पर रही.’
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…