10 के बजाय 14 सितम्बर को होगी बिहार क्रिकेट एसोसिएशन का चुनाव : सिरोही

Khelbihar.com

पटना : 10 सितम्बर को मुहर्रम का त्योहार होने के कारण बिहार क्रिकेट एसोसिएशन का चुनाव अब 14 सितम्बर को कराया जायेगा. इस बात की जानकारी बीसीए के चुनाव अधिकारी हेम चन्द्र सिरोही ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है . जारी विज्ञप्ति में चुनाव का संसोधित कार्यक्रम दिया गया है जो इस प्रकार है .

मताधिकार सम्बन्धी शिकायत पर 22 अगस्त को अंतिम निर्णय लिया जायेगा , तथा मतदाता सूची का प्रकाशन 23 अगस्त को की जाएगी.

नामांकन की तिथि 19 अगस्त से 23 अगस्त के जगह 24 अगस्त से 29 अगस्त तक होगी . जबकि नामांकन पत्रों की जांच 30 अगस्त को की जाएगी , तथा नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 31 अगस्त को 10.30 AM से 12.30 PM तक होगी .

उम्मीदवारों का फ़ाइनल लिस्ट एक सितम्बर को प्रकाशित किया जायेगा. उम्मीदवारों को 12 सितम्बर के 5 PM तक प्रचार प्रसार का समय दिया गया है . चुनाव 14 सितम्बर को 9.00 AM से 2.00 PM तक मतदान होगा. उसी दिन तीन बजे तक मतगणना और उसके बाद उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित किया जायेगा.

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

1 day ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

2 days ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

5 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago